Home > Class 6 Hindi > Quizzes > Class 6 Hindi Practice Test: अपठित गद्यांश (Unread Passage) 1
Class 6 Hindi Practice Test: अपठित गद्यांश (Unread Passage) 1
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 78% Most missed: “इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।”
एकता के महत्त्व से संबंधित अनेक लोकोक्तियाँ प्रचलित हैं यथा- दस की लाठी एक का बोझ, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता इत्यादि। एक तिनके की क्या हस्ती? लेकिन जब वही तिनका संगठित होकर रस्सी बन जाता है, तब इससे बलशाली हाथी भी बँध जाता है। एक ईंट की क्या बिसात? लेकिन, जब यही ईंटें मिलकर दीवार बनाती हैं, तब उसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है। एक बूँद जल का क्या अस्तित्व? लेकिन जब इन्हीं बूंदों के मेल से सागर का निर्माण होता है तो उसे लाँघना दुष्कर हो जाता है। एक चींटी की क्या औकात? लेकिन जब यही चींटी एक साथ हो जाती हैं, तब अपने से बड़े आकार के जीवों को चट कर जाती हैं। एकता के महत्त्व से संबंधित एक किसान... Show more
Class 6 Hindi Practice Test: अपठित गद्यांश (Unread Passage) 1
Time left 00:00
5 Questions

1. इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
2. ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता’ लोकोक्ति का अर्थ है
3. बूंदों के मेल का क्या महत्त्व है ? (सर्वथा उपयुक्त उत्तर छाँटकर लिखिए)
4. जब चींटियाँ एक साथ हो जाती हैं तो ………। (वाक्य पूरा कीजिए)
5. तिनके की क्या विशेषता है ?