Home > Class 7 Hindi > Quizzes > Class 7 Hindi Practice Test: काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Questions Based on Poems) 5
Class 7 Hindi Practice Test: काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Questions Based on Poems) 5
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 82% Most missed: “इनमें से क्या-क्या नया है ?”
उठो धरा के अमर सपूतो
पुनः नया निर्माण करो।
जन-जन के जीवन में फिर से
नई स्फूर्ति, नव प्राण भरो। नया प्रात है, नई बात है,
नई किरण है, ज्योति नई।
नई उमंगें, नई तरंगें,
नई आस है, साँस नई।
युग-युग के मुरझे सुमनों में,
नई-नई मुसकान भरो। डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ
नए स्वरों में गाते हैं।
गुन-गुन, गुन-गुन करते भौरे
मस्त हुए मँडराते हैं।
नवयुग की नूतन वीणा में
नया राग, नवगान भरो।
Class 7 Hindi Practice Test: काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Questions Based on Poems) 5
Time left 00:00
5 Questions

1. इनमें से क्या-क्या नया है ? ( छाँटकर लिखिए)
2. ‘मुरझे सुमनों’ का वास्तविक अर्थ क्या होगा ?
3. कवि ने धरा के अमर सपूतों को क्या करने के लिए कहा है ?
4. कवि किसमें नया राग और नयागान भरने के लिए कहता है ?
5. कवि युगों-युगों के मुरझाए सुमनों में भरने के लिए कहता है। (सही शब्द से वाक्य पूरा कीजिए।)