Home > General Studies (Hindi) > Quizzes > Objective GS (General Studies) in हिन्दी - Early Middle Ages (800-1200 A.D.)
Objective GS (General Studies) in हिन्दी - Early Middle Ages (800-1200 A.D.)
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 0% Most missed: “'निरालम्बा सरस्वती (सरस्वती अब निराश्रय हो गयी)' एक कवि द्वारा किसकी मृत्यु पर क…”

पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.)

Objective GS (General Studies) in हिन्दी - Early Middle Ages (800-1200 A.D.)
Time left 00:00
25 Questions

1. निम्नलिखित राष्ट्रकूट राजाओं में से कौन उज्जयिनी में हिरण्यगर्भ-दान करने के लिए ख्यात है?
2. कलिंग नरेश खारवेल निम्न में से किस वंश से सम्बन्धित थे?
3. निम्नलिखित में से किसे एक नए संवत् चलाने का यश प्राप्त है?
4. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है?
5. जलकर का साक्ष्य किनके अभिलेखों में प्राप्त होता है?
6. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं -एक को कथन (य) और दूसरे को कारण (र) कहा गया है –
कथन (य): पूर्व मध्यकालीन दक्कन और दक्षिण भारत में ग्रामीण प्रतिरोध के उदाहरण हैं कारण (र): ब्राह्मणों और मंदिरों को दिए क्रमश: अग्रहार दान एवं देवदान से ग्रामवासियों के अधिकारों को हानि पहुँची थी। उपर्युक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन एक सही है?
7. 'द्वारसमुद्र' किस राजवंश की राजधानी थी?
8. प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम को पराजित करने वाला निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रकूट राजा था?
9. निम्नलिखित स्थानों में से कौन सा स्थान पूर्वमध्यकाल में शिक्षा का केन्द्र नहीं था?
10. चाहमानों ने दिल्लिका (दिल्ली) किससे छीनी थी?
11. प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में घटिका क्या थे?
12. बंगाल में कैवर्त विद्रोह किसके राज्यकाल में हुआ था?
13. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(i) प्रतिहार पूर्वज नागभट्ट प्रथम ने अरबों के एक आक्रमण को विफल किया था?
(ii) महमूद गजनवी द्वारा सिन्ध में अरबों को विस्थापित कर दिया गया।
(iii) हिन्दू सूम्रों ने सिन्ध पर दो सौ से अधिक वर्षों तक शासन किया।
(iv) राष्ट्रकूटों और अरबों में मित्रता थी।
14. पूर्व मध्यकालीन उत्तर भारत में कृषकों के लिए सर्वाधिक प्रचलित शब्द क्या था?
15. पूर्व मध्यकालीन निम्नलिखित सिक्कों में कौन मूल्य में सबसे छोटा था?
16. धंगदेव किस वंश का शासक था?
17. राजपूतों के नगरों और प्रासादों का निर्माण पहाड़ियों में हुआ‚ क्योंकि –
18. आदिशंकर जो बाद में शंकराचार्य बने‚ उनका जन्म हुआ था−
19. सातवीं शताब्दी के बाद ब्राह्मणों का सबसे अधिक विरोध किसने किया –
20. 'परमार वंश' का संस्थापक कौन था?
21. एक लम्बे अन्तराल के बाद निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम सोने के सिक्के चलाये?
22. रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है−
23. अरब लेखकों के अनुसार किस राजवंश की स्त्रियां अपने चेहरे पर्दे में नहीं ढकती थीं?
24. चीनी यात्री इत्सिंग ने बिहार का भ्रमण किया‚ लगभग –
25. निम्नलिखित में से किस राष्ट्रकूट शासक ने सल्लेखणा को ग्रहण किया?