Home > UGC NET > Quizzes > UGC NET History Questions (in Hindi) From Previous Papers
UGC NET History Questions (in Hindi) From Previous Papers
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 31% Most missed: “गांधी के राजनीतिक संगठन में 'उप–ठेकेदारों' का उपयोग करने की व्याख्या का सिद्धान्…”

800+ previosuly asked इतिहास questions.

UGC NET History Questions (in Hindi) From Previous Papers
Time left 00:00
25 Questions

1. ऋग्वेद में पंचजन किसे द्‌योतित करता है?
2. सूची-I (शासक) को सूची-II (सम्बन्धित व्यक्ति) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I सूची-II (शासक) (सम्बन्धित व्यक्ति)
3. निम्नलिखित में से किस विद्वान का तर्क है कि पूर्व-
उपनिवेषिक भारतीय अर्थव्यवस्था पूँजीवाद की ओर बढ़ रही थी?
4. निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
5. निम्नलिखित में से किस कथन के बारे में खारवेल के हाथीगुम्फा अभिलेख से पता चला है?
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
(i) वह कलिंग का शासक था।
(ii) वह स्वयं को महामेघवाहन कहता था।
(iii) उसने जैन आचार्यों के सम्मेलन का आयोजन किया।
(iv) उसने मूल रूप से एक नन्द राजा द्वारा खुदवाई गई नहर को नगर तक आगे बढ़ाया। कूट :
6. 'अपनी लगभग 40 वर्षों की खानी और बादशाहियत के दौरान उसने कभी बाजार के लोगों‚ निम्न तबके के लोगों संगीतकारों और विदूषकों से बातचीत नहीं की।' यह कथन जियाउद्दीन बरनी ने निम्नलिखित में से किस सुल्तान के संदर्भ में कहा है?
7. अबुल फजल ने किसे 'सादा लहू' ('एक सरल व्यक्ति') बताया है‚ क्योंकि उसने उस मूर्ति के खो जाने पर शोक मनाया था‚ जिसकी वह पूजा करता था और अबुल फसल ने उसे 'रिवाजों का अंध भक्त' भी कहा है?
8. हाउस ऑफ कॉमन्स में निम्नलिखित में से किसका कथन था कि ''हमारा भारतीय साम्राज्य घने अंधेरे से घिरा हुआ है। यह हो सकता है कि….यूरोपीय ज्ञान में शिक्षित होने से वे किसी भावी युग में यूरोपीय संस्थाओं की मांग कर सकते हैं….क्या कभी ऐसा दिन आएगा‚ मुझे नहीं पता… जब कभी यह दिन आएगा‚ वह ब्रिटिश इतिहास में सर्वाधिक गौरवशाली दिन होगा।''
9. निम्नलिखित में से किसने इस मत का समर्थन नहीं किया कि भारत में संरक्षण प्राप्त नरेश मात्र ब्रिटिश ताज के 'सामन्त' थे?
10. हस्तिनापुर के बाढ़ में बह जाने के बाद पाण्डवों ने अपनी राजधानी परिवर्तित की थी?
11. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (प्राचीन नगर) (स्थिति)
12. निम्नलिखित यात्रियों को उनके भारत आगमन के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(i) बर्नियर (ii) इब्न बतूता
(iii) ह्वेन सांग (iv) विलियम होजेज
13. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं। एक को कथन A कहा गया है तथा दूसरे को कारण (R) :
कथन A : मौरलेण्ड के अनुसार भारत का निर्यात का बड़ा भाग सूती वस्त्रों का था। कारण (R) : बाबर ने उल्लेख किया है कि काबुल में सूती वस्त्र प्रमुख रूप से भारत से लाये जाते थे। nd उपरोक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में कौन-सा सही है?
कूट :
14. महाराष्ट्र के रामदासी पंथ के बारे में क्या सही नहीं है?
15. हड़प्पा सभ्यता के बाद में उत्खनित किस स्थल से हमें जल-संचयन तथा प्रबन्धन का विशिष्ट साक्ष्य प्राप्त हुआ है?
16. उस अधिनियम का नाम क्या है जिसके अन्तर्गत किसी भी देशी भाषा के पत्र के मुद्रक एवं प्रकाशक को सरकार के विरुद्ध असन्तोष की भावना फैलाने वाली सामग्री न प्रकाशित करने का प्रतिज्ञा पत्र देना होता था?
17. भृगु वंश के श्री जय इन्द्रवर्मन्‌ महाराजाधिराज ने किस पर शासन किया था?
18. नीचे दो कथन दिए जा रहे हैं‚ जिनमें से प्रथम को अभिकथन A और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है :
अभिकथन A : `अवेस्ता' पारसियों का पुनीत धार्मिक ग्रन्थ है। तर्क (R) : मैडम कामा ने पारसी समाज और पारसी महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में‚ निम्नलिखित में से कौनसा सही है। कूट :
19. 62. किस क्षेत्र के साम्यवादियों ने इस नारे के साथ अपना भारी अभियान शुरू किया था कि 'अमेरिकी मॉडल को अरब सागर में फेंको।?
20. कुषाण काल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
21. पेरीप्लस ऑफ द एरीथिरियन सी में निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य दिया गया है?
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
(i) कोलचि‚ कमर तथा पोदुक दक्षिण भारतीय पत्तन थे।
(ii) हाथी दाँत का उत्पादन दोसारने में किया जाता था।
(iii) कोलंदिया नामक बड़े पोत गंगा तथा क्रैस की ओर रवाना होते थे।
(iv) मसालिया‚ मुजिरिस के दक्षिण में था। कूट :
22. गोविन्दचन्द्र गहड़वाल की एक रानी कुमारदेवी ने एक बौद्ध बिहार बनवाया
23. इंडियन नेशनल कांग्रेस के किस अधिवेशन में देशी रियासतों के बारे में पहली बार किसी नीति का प्रतिपादन किया गया?
24. मध्य पाषाण युग के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही है?
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन करें :
(i) सामान्यत: लघु पाषाणिक औ़जार पाए गये हैं।
(ii) बागोर‚ लंघनाज तथा भीमबैटका कुछ महत्त्वपूर्ण स्थल हैं।
(iii) जंगली तथा पालतू पशुओं की हड्डियां पाई गई हैं।
(iv) इस काल के शैल चित्र उपलब्ध हैं। कूट :
25. भारतीय उपमहाद्वीप में आखेट एवं भोजन-संग्रह की अवस्था से पशुपालन एवं कृषि की अवस्था में परिवर्तन के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं :