Home > B.Sc. Environmental Science > Quizzes > EVS: Environment Education & Teaching Policy (Hindi)
EVS: Environment Education & Teaching Policy (Hindi)
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 0% Most missed: “कविता पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में गरीबी‚ निरक्षता और वर्ग-असमानता जैसे सामाजिक …”

पर्यावरण शिक्षण एवं शिक्षण नीति MCQs

EVS: Environment Education & Teaching Policy (Hindi)
Time left 00:00
25 Questions

1. प्राथमिक स्तर पर‚ आकलन में शामिल होना चाहिए
2. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा होनी चाहिए
3. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तकों में कविताओं और कहानियों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौनसा उद्देश्य नहीं है?
4. कक्षा V की EVS की पाठ्य-पुस्तक के किसी पाठ में सोचिए और चर्चा कीजिए भाग में नी चे दिया गया कथन लिखा है: यदि आपके गाँव अथवा शहर में एक सप्ताह तक पेट्रोल अथवा डी़जल न हो‚ तो क्या होगा? इस कथन का मुख्य उद्देश्य है
5. कक्षा VIII का एक विद्यार्थी एक मिश्रण के अवयवों को पृथक्‌ करने के लिए प्रयोग करता है। प्रयोग के तरीके की सारणी दी गई है। अ व ब क्रमश: क्या होंगे?
6. बच्चों के लिए सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए आप इनमें से क्या नहीं करेंगे?
7. एक शिक्षिका ने कक्षा IV के शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए 'पौधे' अन्तर्वस्तु का चयन किया। उसने सीखने के लिए निम्नलिखित अवसर प्रदान किए। I. समूहों में पत्तियों का संग्रह करना। II. पत्तियों के आकार‚ स्वरूप और अन्य विशेषताओं पर चर्चा करना। III. अपना वनस्पति संग्रहालय बनाना। इस प्रकार की गतिविधियों हेतु शिक्षिका को किस बात के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए।
8. हरप्रीत अपने शिक्षार्थियों को यह सुझाव देना चाहती हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किस प्रकार एक व्यक्ति सबसे अच्छे संभावित तरीके से अपना योगदान दे सकता है। उनका सबसे बेहतर सुझाव हो सकता है-
9. नीचे पौधों के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?
10. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के सन्दर्भ में राष्ट्रीय पाठ्‌यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
11. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखानेसीखने में कहानियाँ एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है?
12. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रियाकलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं‚ केवल Skeâ keâLeve keâes ÚesÌ[keâj~ वह कथन कौन-सा है?
13. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाने से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी
14. 'निम्नलिखित में से कौन-से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए उपकरण और तकनीकें हैं/हैं: A. परियोजना कार्य B. क्षेत्र भ्रमण C. जर्नल (Journal) लिखना D. विचार मानचित्रण
15. बच्चों में सामाजिक भावना का विकास करने के लिए निम्न में से कौन-सा प्रयास सर्वोत्तम है?
16. सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में पर्यावरण अध्ययन पढ़ने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
17. प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को मानचित्र-शिक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त प्रतीत होती है?
18. प्रयोजना विधि में कितने मुख्य सोपान प्रयुक्त होते हैं?
19. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उन पशुओं पर रंग भरने को कहता है जो हमारे घरों में नहीं रहते। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है: A. सृजनात्मकता का विकास करना B. अवलोकन का विकास करना C. वर्गीकरण कौशल का विकास करना D. डाटा संग्रह का विकास करना उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
20. बच्चों को विभिन्न प्रकार के ईंधनों से परिचित कराने के लिए शिक्षक
21. निरीक्षण विधि की विशेषता नहीं है
22. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए?
23. कक्षा V की अध्यापिका माहिका चाहती है कि उसके विद्यार्थी आस-पास के पौधों का अवलोकन करें। सार्थक अधिगम (सीखने) के लिए उसे बच्चों को क्या करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए?
24. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में पहेलियाँ शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
25. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए कविताओं और कहानी कथन का प्रयोग करना