Home > Class 7 Hindi > Quizzes > Class 7 Hindi Practice Test: गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Passage Based Questions) 5
Class 7 Hindi Practice Test: गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Passage Based Questions) 5
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 88% Most missed: “दुराचारी व्यक्ति किस प्रकार बड़प्पन बटोरना चाहते हैं?”
सदाचारी व्यक्ति अपने काम से बड़े बनते हैं। दुराचारी व्यक्ति दूसरों के काम में बाधाएँ उत्पन्न करके बड़प्पन बटोरना चाहते हैं। लेकिन एक न एक दिन उनकी कलई खुल जाती है। उनके अनुचित कार्य उनको कहीं का नहीं छोड़ते। इतना होने पर भी वे बेशर्म होकर अच्छे लोगों की बुराई करने में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं। किसी की प्रशंसा सुनना उनके कानों को अच्छा नहीं लगता। इतने ही परिश्रम से यदि वे अच्छे कार्य करें, तो वे भी अच्छे आदमी बन सकते हैं, सम्मान पा सकते हैं। परन्तु वे अपनी आदत से मजबूर हैं, उनके मन की कुटिलता उन्हें अच्छे काम करने से रोकती है। सदाचारी व्यक्ति अच्छे काम करके चैन की नींद सोता है और सुखी... Show more
Class 7 Hindi Practice Test: गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (Passage Based Questions) 5
Time left 00:00
5 Questions

1. दुराचारी व्यक्ति अच्छे काम नहीं कर सकते, क्योंकि, ……। (सही कथन से वाक्य पूरा कीजिए।)
2. मन की बीमारी कुछ दिनों में किसकी बीमारी बन जाती है?
3. …..दुराचारी व्यक्तियों के कानों को अच्छा नहीं लगता। (वाक्य पूरा कीजिए।)
4. “कलई खुलना’ मुहावरे का अर्थ है
5. दुराचारी व्यक्ति किस प्रकार बड़प्पन बटोरना चाहते हैं? (सही विकल्प छाँटिए।)