Home > CompTIA A+ Exam > Quizzes > Uttar Pradesh UPPSC Previous Papers - General Studies Paper 1 2006 (Hindi)
Uttar Pradesh UPPSC Previous Papers - General Studies Paper 1 2006 (Hindi)
Fast practice, instant feedback. Timer auto-submits when time’s up.
Avg score: 33% Most missed: “निम्न कथनों पर विचार कीजिए – | 1. नियोजन विभाग‚ उत्तर प्रदेश द्वारा हाल ही में क…”
Uttar Pradesh UPPSC Previous Papers - General Studies Paper 1 2006 (Hindi)
Time left 00:00
25 Questions

1. निम्नलिखित भारतीय द्वीपों में से कौन सा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य है?
2. एक 80 मीटर ऊँचे गोल खम्भे पर एक बन्दर एक मिनट में 5 मीटर चढ़ता है और दूसरे मिनट ही 2 मीटर नीचे खिसक आता है। खम्भे के सिरे पर पहुँचने में बन्दर को समय लगेगा
3. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए –
1. भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है।
2. वर्तमान वृद्धि दर से निकट भविष्य में इसके चीन से आगे हो जाने की सम्भावना है।
3. विश्व के प्रत्येक छ: व्यक्तियों में एक भारतीय है।
4. भारत की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे स्तर में है। कूट :
4. निम्नलिखित में से किसके पक्षधर नेहरु थे‚ किन्तु गाँधी जी नहीं थे?
5. इनमें से कौन राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों (Directive Principles) में सम्मिलित नहीं है?
6. भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?
7. लाभ के पद (Office of profit) का निर्णय कौन करेगा?
8. निम्नलिखित में से किस एक समिति ने उद्योग में लघु क्षेत्र के लिए वस्तुओं का आरक्षण समाप्त करने की संस्तुति की?
9. अष्टाध्यायी के लेखक थे
10. विचार कीजिए – कथन (A) : उपनिषदों के प्रति नेहरु की श्रद्धा नहीं थी। कारण (R) : उनकी दृष्टि वैज्ञानिक थी। अब नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए – कूट :
11. निम्नलिखित भारतीय नदियों में से कौन एस्चुअरी (Estuary) बनाती है?
12. संसद द्वारा संकटकाल (Emergency) की घोषणा का अनुमोदन कितनी अवधि के अंतराल में होना आवश्यक है?
13. भारत में राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन किया जाता है
14. भारत में अंग्रेजों ने प्रथम मदरसा कहाँ स्थापित किया था?
15. निम्नलिखित में से कौन 'सत्य शोधक समाज' का संस्थापक था?
16. एक गोलाकार मार्ग‚ एक गोलाकार बाग के चारों ओर बना हुआ है। यदि आंतरिक वृत्त एवं बाहरी वृत्त की परिधियों (Circumference) का योग 88 मीटर हो तथा आंतरिक वृत्त की त्रिज्या (Radius) बाह्य वृत्त की त्रिज्या की एक तिहाई हो तो मार्ग की चौड़ाई होगी
17. निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया (Shadow) सबसे छोटी होती है?
18. उत्तर प्रदेश विभाजित किया गया है –
19. राम ने अपनी यात्रा 9.00 बजे दिन 8 कि.मी. प्रति घंटा की चाल से प्रारम्भ की। हमीद उसी स्थान से उसी दिशा में 9.30 बजे दिन में 10 कि.मी./घंटा की चाल से चला। हमीद राम को पा लेता है
20. स्वचलित वाहन निर्वातक (Automobile exhaust) का सबसे आविषालु धातु प्रदूषक (Most toxic metal pollutant) है –
21. शरीर की वे कोशिकाएँ जिनमें शरीर की किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में विभाजन तथा विशिष्टीकरण की क्षमता है और जो कई गम्भीर बीमारियों पर शोध का केन्द्र बिन्दु हैं‚ उन्हें कहते हैं –
22. निम्नलिखित में कौन सा एक प्रस्ताव भारत में मंत्रि परिषद्‌ रख सकती है?
23. A एक कार्य को 12 दिन में कर सकता है और B उसे 10 दिन में कर सकता है‚ तथा A, B और C साथ-साथ उसे 5 दिन में। C अकेला उसे कर सकता है –
24. उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. जनगणना 2001 के अनुसार साक्षरता प्रतिशत 56.3 था।
2. आबादी का घनत्व 690 प्रति वर्ग कि.मी. है।
3. सर्वाधिक आबादी वाला जनपद (शहर) कानपुर है।
4. जनपद सीतापुर में सर्वाधिक अनुसूचित जाति की आबादी है। सही उत्तर का चयन नीचे दिये गए कूट से कीजिए : कूट :
25. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक सिंचाई नलकूपों (Tubewells) से होती है?