By Fatskills Exam Guides Team — the exam nerds behind 28,500+ quizzes and 2.1M practice questions across 500+ global exams.
अ अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना। अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक । अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी। अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य। अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक। असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर। अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर। अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान। अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना। अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा। अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव। अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा। अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, भाग। अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान। अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन। अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी। अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार। अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, दबाव। अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल। अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन। अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क। अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल। अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य। अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर। अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान। अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन। अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ। अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि। अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम। अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा। अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश। अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि। अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर। अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी। अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र। अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम। अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक। अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा। अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य। अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम। अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ। अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण। अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल। अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान। अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत। अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर। अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय। अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र। अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला। अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन। अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़। अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती। अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न। अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु। अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित। अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक। अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ। अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त। अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन। अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना। अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व। अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना। अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम। अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित। अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद। अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट। अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन। अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन। अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर। अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान। अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन। अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद। असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, असत। असभ्य- गँवार, असंस्कृत, उजड्ड। अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
आ आँख- लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि। आकाश- नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श। आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास। आश्रम- कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा । आम- रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार। आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु। आत्मा- जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण। आँगन- अँगना, अजिरा, प्राङ्गण। आँधी- तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़। आईना- दर्पण, आरसी, शीशा। आकाश- आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक। आक्रोश- क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ। आखेटक- शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध। आगंतुक- मेहमान, अतिथि, अभ्यागत। आग- पावक, अनल, अग्नि, बाड़व, वहि। आचरण- चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र। आचार्य- शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु। आजादी- स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति। आजीविका- व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा। आज्ञा- हुक्म, फरमान, आदेश। आतिथ्य- मेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी। आत्मा- रूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा। आदत- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति। आदमी- मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान। आनन- चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख। आबंटन- विभाजन, वितरण, बाँट, वंटन। आबरू- सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत। आयु- उम्र,वय, जीवनकाल। आयुष्मान- दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी, चिरायु। आरंभ- श्रीगणेश, शुभारंभ, प्रारंभ, शुरुआत, समारंभ। आरसी- दर्पण, आईना, मुकुर, शीशा। आवास- निवास-स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास। आवेदन- प्रार्थना, याचना, निवेदन। आशीर्वाद- शुभकामना, आशीष, आशिष, दुआ।
इ इन्द्र- सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव। इन्द्राणि- इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी। इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट। इंतकाल- देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल। इंदु- चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब। इंसान- मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष। इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल। इजाजत- स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति। इज्जत- मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू। इनाम- पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश। इलजाम- आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
ई ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता। ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु। ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा। ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ। ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह। ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा। ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।
उ उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन। उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति। उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट। उचित- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य। उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी। उजड्ड- अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश। उजला- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल। उजाड- जंगल, बियावान, वन। उजाला- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी। उत्कष- समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान। उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा। उत्कोच- घूस, रिश्वत। उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय। उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई। उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न। उज्र- ऐतराज, विरोध, आपत्ति। उत्थान- उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन। उत्साह- उमंग, जोश, उछाह। उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी। उदाहरण- मिसाल, नजीर, दृष्टांत। उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़। उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद। उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन। उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष। उपकार- भेंट, नजराना, तोहफा। उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली। उपानह- खड़ाऊँ, पनही, पादुका, पदत्राण। उमा- गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा। उम्मीद- आशा, आस, भरोसा। उर- हृदय, दिल, वक्षस्थल। उरग- सर्प, साँप, नाग, फणी, फणधर, मणिधर, भुजंग। उलूक- उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, घुग्घू। उषा- सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त। उष्णीष- मुंड़ासा, पगड़ी, साफा, पाग, मुरेठा।
ऊ ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी। ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया। ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी। ऊसर- अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य। ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
ऋ ऋक्ष- भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक। ऋक्षेश- चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ। ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी। ऋतुराज- बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु। ऋषभ- वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ। ऋषि- साधु, महात्मा, मुनि, योगी, तपस्वी। ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।
ए एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र। एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड। एतबार- विश्वास, यकीन, भरोसा। एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत। एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार।
ऐ ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक। ऐब- खामी, खराबी, कमी, अवगुण। ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक। ऐहिक- सांसारिक, लौकिक, दुनियावी। ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल। ऐश्वर्य- समृद्धि, विभूति।
ओ ओज- तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य। ओंठ- ओष्ठ, अधर, लब, होठ। ओला- हिमगुलिका, उपल, करका, हिमोपल। ओस- नीहार, तुहिन, शबनम। ओहार- आवरण, परदा, आच्छादन।
औ औचक- अचानक, यकायक, सहसा। औरत- स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली। औचित्य- उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता। औलाद- संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे। औषधालय- चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल।
क कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर। किरण- गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा। कामदेव- मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ। कपड़ा- मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान। कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज। किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य। कच- बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह। कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल। कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा। कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह। किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक। किनारा- तीर, कूल, कगार, तट। किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता। कृष्ण- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी। कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट। कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया। क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात। कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द। कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर। शुनक, सरमेव। कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन। काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन। कंगाल- निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन। कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य। कंजूस- कृपण, सूम, मक्खीचूस। कंटक- काँटा, खार, सूल। कंदरा- गुफा, खोह, विवर, गुहा। कछुआ- कच्छप, कमठ, कूर्म। कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी। कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा। कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन। कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया। कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद। कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधाकर, सोम, सुधांशु, हिमांशु, तारापति। कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला। कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख। काग- कौआ, कागा, काक, वायस। कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक। कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु। कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल। काल- समय, वक्त, वेला। कालकूट- जहर, विष, गरल, हलाहल। काला- श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह। किनारा- तट, तीर, कगार, कूल, साहिल। किरण- किरन, अंशु, रश्मि, मयूख। किरीट- ताज, मुकुट, शिरोभूषण। किश्ती- कश्ती, नाव, नौका, नैया। कीर- तोता, सुग्गा, सुआ, शुक। कुंभ- घड़ा, गागर, घट, कलश। कुसुम- पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप। कृश- दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय। कृषि- किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी। केतन- ध्वज, झंडा, पताका, परचम। केवट- मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक। केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र। कोकिल- कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा। कोविद- विद्वान, पंडित, विशारद। कुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी। क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर। क्षिप्र- तीव्र, तेज, द्रुत, शीघ्र, तुरंत। क्षीण- कमजोर, कृश, दुर्बल, अशक्त। क्षीर- दूध, गोरस, दुग्ध। कीर्ति- यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, शोहरत, प्रसिद्धि।
ख खाना- भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन। खग- पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू। खंभा- स्तूप, स्तम्भ, खंभ। खंड- अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा। खटमल- मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा। खद्योत- जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी। खर- गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन। खरगोश- शशक, शशा, खरहा। खल- दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा। खलक- दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान। खादिम- नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर। खाविंद- पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ। खिल्ली- मखौल, ठिठोली, उपहास। खुदगर्ज- स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण। खुदा- राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार। खौफ- डर, भय, दहशत, भीति। खून- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।
ग गणेश- विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त। गंगा- देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा। गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल । गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी। गृह- घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर। गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ। गुरु- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय। गणेश- विनायक, गणपति, लंबोदर, गजानन्। गंगा- भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी। गरुड़- खगेश, पत्रगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख। गँवार- अशिष्ट, असभ्य, उजड्ड। गऊ- गैया, गाय, धेनु। गगन- आसमान, आकाश, नभ, व्योम, अंतरिक्ष। गज- हाथी, गय, गयंद, गजेंद्र, मतंग, मराल, फील। गजानन- गणेश, एकदंत, विनायक, विनायक, विघ्नेश, लंबोदर। गन्ना- ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख। गरदन- गला, कंठ, ग्रीवा, गलई। गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न। गाँव- ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला। गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान। गाना- गान, गीत, नगमा, तराना। गाफिल- बेखबर, बेपरवाह, असावधान। गिरि- पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर। गिरिराज- हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र। गीदड़- श्रृंगाल, सियार, जंबुक। गुनाह- अपराध, कसूर, खता, दोष। गुलामी- दासता, परतंत्रता, परवशता। गेहूँ- कनक, गोधूम, गंदुम। गोद- अंक, क्रोड़, गोदी। गोधूलि- साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल। ग्रामीण- ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती। ग्राह- मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज। गदहा- खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन।
घ घट- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप। घर- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन। घृत- घी, अमृत, नवनीत। घटना- हादसा, वारदात, वाक्या। घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर। घपला- गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला। घमंड- दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार। घुड़सवार- अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़। घुमक्कड़- भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर। घूँस- घूस, रिश्वत, उत्कोच। घोड़ा- तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व। घास- तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।
च चन्द्र- चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति। चंद्रमा- चाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि। चरण- पद, पग, पाँव, पैर, पाद। चतुर- विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य। चोर- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक। चाँदनी- चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई। चाँदी- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास। चन्द्रिका- चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी। चंट- चालाक, घाघ, काइयाँ। चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती। चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज। चंद्रशेखर- महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष। चक्षु- नैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन। चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता। चना- चणक, रहिला, छोला। चर्मकार- मोची, चमार, पादुकाकार। चारबाग- बाग, बगीचा, उपवन, उद्यान। चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत। चावल- तंदुल, धान, भात। चिट्ठी- पत्र, पाती, खत। चिराग- दीया, दीपक, दीप, शमा। चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर। चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी। चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी। चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा। चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष। चौकन्ना- सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस। चौकीदार- प्रहरी, पहरेदार, रखवाला। चौमासा- वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात। चोटी- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग।
छ छतरी- छत्र, छाता, छत्ता। छली- छलिया, कपटी, धोखेबाज। छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा। छानबीन- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण। छैला- सजीला, बाँका, शौकीन। छँटनी- कटौती, छँटाई, काट-छाँट। छटा- शोभा, छवि, सुंदरता, खूबसूरती। छल- दगा, ठगी, फरेब, छलावा। छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी। छाती- सीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल। छींटाकशी- ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष। छुटकारा- मुक्ति, रिहाई, निजात। छेरी- बकरी, छागी, अजा। छोर- नोक, कोर, किनारा, सिरा।
ज जल- मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय। जहर- गरल, कालकूट, माहुर, विष । जगत- संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन। जीभ- रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान। जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप। जेवर- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल। ज्योति- आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि। जहाज- पोत, जलयान। जानकी- सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा। जंग- लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध। जईफी- वृद्धावस्था, बुढ़ापा, बुजुर्गी। जत्था- गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह। जनक- तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद। जननी- माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा। जन्नत- स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम। जन्मांध- सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन। जबह- वध, हत्या, कत्ल, खून। जम्हूरियत- प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन। जमाई- दामाद, जामाता, जँवाई। जमीन- धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा। जय- जीत, फतह, विजय। जरठ- वृद्ध, बुड्ढा, बूढ़ा। जलाशय- तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर। जवान- तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा। जवानी- युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई। जहन्नुम- नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक। जहाज- पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत। जहीन- बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि। जाँघ- उरु, जानु, जघन, जंघा, रान। जाई- बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की। जासूस- गुप्तचर, भेदिया, खुफिया। जिंदगी- जिंदगानी, जीवन, हयात। जिल्लत- अपमान, तिरस्कार, अनादर, तौहीन, बेइज्जती। जिस्म- देह, बदन, शरीर, काया, वपु। जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा। जीविका- रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति। जुल- धोखा, फरेब, दगा, छल। जुलाहा- बुनकर, कोली, कोरी। जोहड़- तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय। ज्ञानी- विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान। ज्योत्स्ना- चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई।
झ झरना- उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण। झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु। झंझा- अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान। झाँसा- दगा, धोखा, फरेब, ठगी। झींगुर- घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका। झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।
ट टक्कर- मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला। टहलुआ- नौकर, सेवक, खिदमतगार। टाँग- पाँव, पैर, टंक। टीका- तिलक, चिह्न, दाग, धब्बा। टोना- टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका। टंटा- झगड़ा, लफ़ड़ा, पचड़ा, झंझट। टसुआ- अश्क, अश्रु, आँसू। टहनी- डाल, डाली, वृंत, उपशाखा, प्रशाखा। टहल- सेवा, परिचर्या, खिदमत, सुश्रूषा। टेर- बुलावा- गुहार, पुकार, आह्वान।
ठ ठंड- ठंड, शीत, सर्दी। ठग- छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज। ठाँव- स्थान, जगह, ठिकाना। ठिंगना- बौना, वामन, नाटा। ठीक- उपयुक्त, उचित, मुनासिब। ठेठ- निपट, निरा, बिल्कुल। ठटरी- कंकाल, पंजर, अस्थिपंजर, ठठरी। ठठोली- मजाक, परिहास, ठट्ठा, ठिठोली, दिल्लगी। ठन-ठन गोपाल- निर्धन, गरीब, दरिद्र, अकिंचन। ठहाका- कहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना। ठाकुरद्वारा- मंदिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान। ठाली- बेरोजगार, ठलुआ, बेकार। ठिल्ली- गगरी, गागर, घड़ा, मटकी। ठुड्डी- ठुड्डी, हनु, चिबुक, ठोड़ी। ठेस- चोट, आघात, धक्का।
ड डंडा- सोंटा, छड़ी, लाठी। डाली- भेंट, उपहार। डंका- नगाड़ा, भेरी, दुंदभि, धौंसा। डंस- मच्छर, मस, डाँस, मच्छड़। डगर- राह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ। डर- खौफ, भय, दहशत, भीति। डाकू- दस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन। डाल- डाली, टहनी, वृंत, शाखा। डाह- द्वेष, ईर्ष्या, जलन, कुढ़न। डोली- पालकी, डोला, मियाना।
ढ ढब- ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा। ढाँचा- पंजर, ठठरी। ढील- शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता। ढूँढ- खोज, तलाश। ढँग- शऊर, सलीका, कायदा, तौरतरीका। ढिंढोरा- मुनादी, ढँढोरा, डुगडुगी, डौंड़ी। ढिग- समीप, निकट, पास, आसन्न। ढिबरी- दीया, चिराग, डिबिया, लैंप। ढीठ- धृष्ट, उद्दंड, दुस्साहसी। ढोंग- पाखंड, प्रपंच, आडम्बर, ढोंगबाजी। ढोल- ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव। ढोर- चौपाया, मवेशी।
त तालाब- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग। तोता- सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय। तरुवर- वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप। तलवार- असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास। तरकस- तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी। तामरस- कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर। तिमिर- तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा। तंगदस्त- तंगहाल, गरीब, फटेहाल, निर्धन। तंज- कटाक्ष, ताना, व्यंग्य, फबती, छींटाकशी। तंदुल- धान, चावल, अक्षत, चाउर। तकदीर- किस्मत, मुकद्दर, नसीब, भाग्य, प्रारब्ध। तट- कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल। तटिनी- नदी, सरिता, दरिया, सलिला, तरंगिणी। तड़ाग- जलाशय, सरोवर, तालाब, पोखर। तड़ित- विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज। तथागत- बुद्ध, सिद्धार्थ, बोधिसत्व, गौतम। तदबीर- तरकीब, उपाय, युक्ति। तन- काया, देह, शरीर, बदन, तनु। तपस्वी- तापस, मुनि, संन्यासी, तपसी, बैरागी। तपेदिक- टी.बी., दिक, यक्ष्मा, राजयक्ष्मा। तबाह- ध्वस्त, नष्ट, बरबाद। तम- अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा। तमा- रजनी, रात, निशा, रात्रि। तमारि- सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर। तरनी- नौका, नाव, किश्ती, नैया। तरुण- युवक, युवा, जवान, नौजवान। तरुणाई- युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन। तहजीब- संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन। तिजारत- व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी। तिरिया- स्त्री, औरत, महिला, ललना। तीमारदारी- सेवाटहल, परिचर्या, सेवासुश्रूषा। तुरंग- घोड़ा, अश्व, हय, घोटक, तुरग। तुला- तराजू, काँटा, धर्मकाँटा। त्वचा- चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल। तीर- शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक।
थ थोड़ा- अल्प, न्यून, जरा, कम। थाती- जमापूँजी, धरोहर, अमानत। थाक- ढेर, समूह। थप्पड़- तमाचा, झापड़। थकान- थकावट, श्रांति, क्लांति। थल- स्थान, स्थल, भूमि, जगह। थवई- राज, राजगीर, मिस्त्री, राजमिस्त्री। थोथा- सारहीन, खोखला, खाली। थोबड़ा- मुखड़ा, मुँह, थूथन। थंभ- खंभ, खंभा, स्तम्भ।
द दूध- दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य। दास- नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर। दुःख- पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर,। देवता- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध। द्रव्य- धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति। दैत्य- असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस। दधि- दही, गोरस, मट्ठा, तक्र। दरिद्र- निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन। दिन- दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न। दीन- ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल। दीपक- दीप, दीया, प्रदीप। दुष्ट- पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर। दाँत- दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर। दर्पण- शीशा, आरसी, आईना, मुकुर। दुर्गा- चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा। दया- अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना। देव-अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य। दंगल- कुश्ती, मल्लयुद्ध, पहलवानी, बाहुयुद्ध। दक्ष- निपुण, प्रवीण, चतुर, कुशल, होशियार। दनुज- असुर, दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर। दम- ताकत, बल, शक्ति, दमखम। दर- भाव, मूल्य, रेट, कीमत। दरख्त- वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम। दरियादिल- उदार, दानी, दानशील, फ़राख़दिल। दरीचा- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा। दशकंधर- दशानन, लंकापति, दशकंठ, रावण। दशरथ- अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण। दस्तूर- रीति-रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन। दादा- पितामह, बाबा, आजा। दादुर- मेंढक, मंडूक, भेक। दारा- बीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी। दिनकर- सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश। दिवंगत- स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी। दीदा- नेत्र, नयन, आँख, चक्षु। दुनिया- जग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव। दुर्गुण- अवगुण, ऐब, बुराई, खामी। दुर्जन- दुष्ट, खल, शठ, असज्जन। दुर्भिक्ष- अकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा। दुर्लभ- अलभ्य, दुष्प्राप्य, अप्राप्य। दुविधा- कशमकश, पशोपेश, असमंजस, अनिश्चय। दुश्मन- रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी। दुष्कर- कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल। देश- राष्ट्र, राज्य, मुल्क। देशज- देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी। देशाटन- यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण। देहाती- ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य। द्राक्षा- अंगूर, दाख, रसा, रसाला। द्वेषी- विद्वेषी, ईर्ष्यालु, विरोधी। द्वैत- जोड़ा, युगल, द्वय, यमल, युग, युति। द्वैपायन- वेदव्यास, व्यास, पाराशर, कृष्ण। देह- काया, तन, शरीर, वपु, गात।
ध धन- दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त। धरती- धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा। धंधा- आजीविका, उद्योग, कामधंधा, व्यवसाय। धनंजय- अर्जुन, सव्यसाची, पार्थ, गुड़ाकेश, बृहन्नला। धनु- धनुष, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही। धराधर- पर्वत, पहाड़, शैल, मेरु, महीधर, भूधर। धराधीश- सम्राट, शहंशाह, नृप, नरेश, महीप, महीपति। धात्री- धाय, उपमाता, आया, दाई। धान- चावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि। धी- अक्ल, दिमाग, बुद्धि, मति, प्रज्ञा, मेधा, विवेक। धीरज- सब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा। धीवर- मछुहारा, मछुआरा, मत्स्यजीवी। धेनु- गऊ, गाय, गैया, गौ, गोमाता, सुरभि। ध्येय- प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य। ध्वज- झंडा, ध्वजा, केतन, केतु। ध्वनि- नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज। धनुष- चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु।
न नदी- तनूजा, सरित, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी। नौका- नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग। नाग- विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप। नर्क- यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय। नर- जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज। निंदा- दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना। नेत्र- चक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख। नंदकुमार- नंदलाल, नंदकिशोर, नंदनंदन, कृष्ण, मुरारी, मोहन। नंदिनी- बेटी, पुत्री, अंगजा, तनुजा, सुता, धी, दुहिता। नक्षत्र- उडु, तारिका, नखत, जुन्हाई। नगपति- हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, नगेश, नगेंद्र, शैलेन्द्र। नजीर- मिसाल, दृष्टांत, उदाहरण। नशेमन- होंसला, आशियाना, नीड़। नश्वर- नाशवान, फानी, क्षयी, क्षर, भंगुर, मर्त्य। नसीहत- शिक्षा, सीख, उपदेश। नसैनी- जीना, सीढ़ी, सोपान। नाऊ- हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर। नामर्द- क्लीव, नपुंसक, पुंसत्वहीन। नारी- स्त्री, वनिता, महिला, मानवी। नाविक- केवट, खेवट, मल्लाह, खिवैया। नाहर- शेर, सिंह, मृगराज, मृगेंद्र, केसरी, केहरी। निभृत- एकांत, निर्जन, जनशून्य, विजन, वीरान, सुनसान। नियम- उसूल, सिद्धांत, विधि, रीति। निरक्षर- अनपढ़, अपढ़, अशिक्षित, लाइल्म। निराला- अनूठा, अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय। निवेदन- विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा। निशा- रात्रि, रैन, रात, निशि, विभावरी। निष्ठुर- निर्दयी, निर्मम, संगदिल, क्रूर, कठोर। नीरस- फीका, बेरस, बेजायका, अस्वाद। नूतन- नव, नवल, नव्य, नवीन। नूर- आभा, आलोक, कांति, तेज, प्रकाश। नौकर- भृत्य, चाकर, किंकर, मुलाजिम, खादिम। न्यौता- निमंत्रण, आमंत्रण, बुलावा। नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य।
प पति- भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र। पत्नी- भार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी। पक्षी- खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर। पर्वत- पहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग आद्रि, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर। पण्डित- सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण। पुत्र- बेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन। पुत्री- बेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया। पृथ्वी- धरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि। पुष्प- फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप। पानी- जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग। पार्वती- अपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा। परिवार- कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना। परिवर्तन- बदलाव, हेरफेर, तबदीली, फेरबदल। पत्थर- पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल। पथ- मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता। पिता- जनक, तात, पितृ, बाप। प्रकाश- ज्योति, चमक, प्रभा, छवि, द्युति। पेड़- तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष। पैर- पाँव, पद, चरण, पाद, पग। पंक- कीचड़, कीच, कर्दम, चहला। पंकज- कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज। पंख- डैना, पक्ष, पर, पखौटा, पाँख। पंगु- अपाहिज, लंगड़ा, विकलांग, अपंग। पत्ता- पत्ती, पात, पाती, पल्लव, पर्ण। पथिक- राही, राहगीर, यात्री, बटोही, मुसाफिर, पंथी। परवाना- फतिंगा, पतंगा, शलभ, फुनगा, भुनगा। परिणति- नतीजा, अंजाम, फल, परिणाम। परिणय- शादी, विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण। परोपकार- परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ। पर्जन्य- बादल, मेघ, घनश्याम, नीरद, वारिद, जलद। पर्याय- समानार्थी, एकार्थी, एकार्थवाची। पलटन- सेना, आर्मी, लश्कर, चमू, फौज। पहेली- प्रहेलिका, मुअम्मा, मुकरी, कूटप्रश्न, बुझौवल। पाठशाला- स्कूल, विद्यापीठ, विद्यालय, मदरसा। पातक- पाप, गुनाह, अघ, कल्मष। पावस- वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बारिस। पाशविक- अमानवीय, बर्बर, क्रूर, अमानुषिक, पैशाचिक। पाहुना- मेहमान, अतिथि, पाहुन, अभ्यागत। पिक- कोयल, कोकिला, कोयलिया। पृष्ठ- पेज, वर्क, सफहा, सफा, पन्ना। पौ- सवेरा, सुबह, भोर, प्रातः। पौरस्त्य- पूरबी, पूर्वी, प्राच्य, मशरिक़ी। प्रजा- जनता, रिआया, रैयत, परजा। प्रतिदिन- रोजाना, हर दिन, हर रोज, रोज, रोज-रोज। प्रतियोगिता- स्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, मुकाबला, होड़। प्रवाद- अफवाह, किंवदंती, जनश्रुति। प्रहरी- द्वारपाल, पहरेदार, प्रतिहारी, दरबान, चौकीदार। प्राज्ञ- विद्वान, महाज्ञानी, बुद्धिमान, चतुर। प्रासाद- महल, राजमहल, राजनिवास, राजभवन। प्रेक्षागृह- नाट्यगृह, छविगृह, नाट्यशाला, रंगशाला, रंगभूमि, रंगस्थली। पवन- वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन।
फ फल- फलम, बीजकोश। फ़ख- गौरव, नाज, गर्व, अभिमान। फजर- भोर, सवेरा, प्रभात, सहर, सकार। फतह- सफलता, विजय, जीत, जफर। फरमान- हुक्म, राजादेश, राजाज्ञा। फलक- आसमान, आकाश, गगन, नभ, व्योम। फसल- शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि- उत्पाद। फालिज- पक्षाघात, अर्धांग, अधरंग, अंगघात। फितरत- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति, मनोवृत्ति, मिजाज। फूट- मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह। फूल- पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून।
ब बाण- सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच। बिजली- घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा, घनवल्ली, शया, ऐरावती, दामिनी, ताडित, विद्युत। ब्रह्मा- विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ। ब्राह्मण- द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव। बहुत- अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य। बादल- मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर। बालू- रेत, बालुका, सैकत। बन्दर- वानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि। बगीचा- बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया। बाल- कच, केश, चिकुर, चूल। बंकिम- बाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा। बंजर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर। बंदीगृह- कारागृह, कारागार, कारावास, कैदखाना, जेल। बंधु- भ्राता, भाई, सहोदर, अग्रज, अनुज। बख़ील- कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर। बजरंगबली- हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर। बटमार- डाकू, लुटेरा, राहजन। बटोही- मुसाफिर, राही, राहगीर, पथिक, पंथी, यात्री। बहेलिया- आखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी। बाँसुरी- वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी। बाजि- घोड़ा, अश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, हय। बायस- कौआ, कागा, काक, एकाक्ष। बारिश- चौमासा, बरसात, वर्षा, वर्षाऋतु। बुड्ढा- बूढ़ा, बुजुर्ग, वृद्ध, जईफ, वयोवृद्ध। बेगम- महारानी, रानी, राज्ञी, राजमहिषी। बेमिसाल- बेजोड़, लाजवाब, अनोखा, लासानी, अतुलनीय। बैल- वृष, वृषभ, ऋषभ, वलीवर्द। बलदेव- बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण।
भ भौंरा- अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर। भोजन- खाना, भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार। भय- भीति, डर, विभीषिका। भाई- तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ। भंगुर- नाशवान, नश्वर, अनित्य, क्षर, मर्त्य, विनश्वर। भंडारी- रसोइया, खानसामा, महाराज, रसोईदार। भंवरा- भौंरा, भ्रमर, मधुकर, मधुप, मिलिंद, अलि, अलिंद, भृंग। भक्त- आराधक, अर्चक, पुजारी, उपासक, पूजक। भगिनी- बहन, बहना, स्वसा, अग्रजा। भद्र- शिष्ट, शालीन, कुलीन, सभ्य, सलीकेदार, बासलीक़ा। भरतखंड- भारतवर्ष, आर्यावर्त, भारत, हिंदुस्तान, हिंदोस्ताँ। भरोसा- यकीन, विश्वास, ऐतबार, अक़ीदा, आश्वास। भव- संसार, दुनिया, जग, जहाँ, विश्व, खलक, खल्क। भविष्य- भावी, अनागत, भविष्यतकाल, मुस्तकबिल, भविष्यद। भारती- शारदा, सरस्वती, वाग्देवी, वीणावादिनी, विद्या, वागेश्वरी, वागीशा। भाल- मस्तक, पेशानी, माथा, ललाट। भाला- बर्छा, बरछा, नेजा, कुंत, शलाका। भीष्म- गंगापुत्र, शांतनुसुत, भीष्मपितामह, देवव्रत। भुजा- भुज, बाहु, बाँह, बाजू। भेद- फर्क, अंतर, भिन्नता, विषमता। भ्रष्ट- पथभ्रष्ट, पतित, बदचलन, दुश्चरित्र, आचरणहीन। भ्रू- भौंह, भौं, भृकुटि, भँव, त्यौरी। भूषण- जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार।
म मछली- मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर। महादेव- शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन। मेघ- घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर। मुनि- यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष। मित्र- सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त। मोर- केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय। मनुष्य- आदमी, नर, मानव, मानुष, जन, मनुज। मदिरा- शराब, हाला, आसव, मधु, मद्य, वारुणी, सुरा, मद। मधु- शहद, रसा, शहद, कुसुमासव। मृग- हिरण, सारंग, कृष्णसार। माता- जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा। मूर्ख- गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़। मृत्यु- देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण। माँ- अंबा, अम्बिका, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू। मुर्गा- तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट। मग- पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह। मूढ़- मूर्ख, अज्ञानी, निर्बुद्धि, जड़, गंवार। मैना- सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया। मूँगा- प्रवाल, रक्तांग, विद्रुम, रक्तमणि। मंजुल- मोहक, मनोहर, आकर्षक, शोभनीय, सुंदर। मंजूषा- संदूक, बक्स, पिटारी, पिटक, पेटी, झाँपी। मंतव्य- अभिमत, सम्मति, राय, सलाह, विचार। मंसूख- रद्द, निरस्त, ख़ारिज, निरसित। मकड़ी- मकरी, लूता, लूतिका, लूत। मकतब- स्कूल, पाठशाला, विद्यालय, विद्यापीठ। मकर- मगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नक्र, ग्राह, झषराज। मजार- मकबरा, समाधि, कब्र, इमामबाड़ा। मटका- कुंभ, झट, घड़ा, कलश। मत्सर- द्वेष, ईर्ष्या, कुढ़न, जलन, डाह। मनीषा- मति, बुद्धि, मेधा, प्रज्ञा, विचार। मयूख- किरन, किरण, रश्मि, अंशु, मरीचि। मरघट- मसान, मुर्दघाट, श्मशान, श्मशानघाट। मरहूम- स्वर्गवासी, मृत, गोलोकवासी, दिवंगत। मराल- हंस, राजहंस, सितपक्ष, धवलपक्ष। मरुत- पवन, वायु, हवा, वात, समीर, मारुत। मर्कट- बंदर, कपि, कीश, वानर, शाखामृग। मशहूर- नामी, प्रसिद्ध, ख्यात, विख्यात, ख्यातिप्राप्त, प्रख्यात। महक- खुशुबू, सुवास, सुगंध, सुगंधि, सौरभ। महाभारत- भारत, जयकाव्य, पंचमवेद, जय, महायुद्ध। महावत- हाथीवान, पीलवान, फीलवान, आकुंशिक। मिथुन- युग्म, युगल, जोड़ा, यमल। मुकुट- ताज, उष्णीष, किरीट, राजमुकुट। मुकुल- कलिका, कली, शिगूफा, कोरक, गुंजा। मुगालता- भ्रांति, भ्रम, गलतफ़हमी, मतिभ्रम। मुदर्रिस- शिक्षक, अध्यापक, गुरु, आचार्य, उस्ताद। मृषा- मिथ्या, झूठ, असत्य, अनृत। मोक्ष- मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग।
य यम- सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज। यमुना- कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा। यंत्रणा- व्यथा, तकलीफ, वेदना, यातना, पीड़ा। यकीन- भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास। यकृत- जिगर, कलेजा, जिगरा, पित्ताशय। यक्ष्मा- टी.बी., तपेदिक, राजरोग, क्षय। यज्ञोपवीत- जनेऊ, उपवीत, ब्रह्मसूत्र। यतीम- बेसहारा, अनाथ, माँ-बापविहीन। यशस्वी- मशहूर, विख्यात, नामवर, कीर्तिवान, ख्यातिवान। यशोदा- यशोमति, जसोदा, नंदरानी। यशोधरा- गौतम-पत्नी, गौतमी, गोपा। याज्ञसेनी- पांचाली, द्रौपदी, सैरंध्री, द्रुपदसुता, कृष्णा। याद- स्मृति, स्मरण, स्मरण-शक्ति, सुध, याद्दाश्त। याम- पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून। यामिनी- रजनी, रात, रात्रि, रैन, राका, निशा। युग- जुग, दौर, मन्वंतर, काल, कल्प, जमाना। युद्ध- संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व। युद्धभूमि- रणक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल। युधिष्ठिर- कौन्तेय, धर्मराज, धर्मपुत्र, अजातशत्रु। योषा- योषिता, नारी, स्त्री, औरत, वनिता, महिला, तिरिया। योम- दिवस, दिनमान, दिन, अह, सूर्यकाल। युवति- युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना।
र रात्रि- निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी। रात- रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी। राजा- नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति। रवि- सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य। रमा- इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया। रामचन्द्र- अवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन। रावण- दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र। राधिका- राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा। रक्त- खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित। राक्षस- दैत्य, असुर, निशाचर।
ल लक्ष्मी- चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्ममा, सिन्धुसुता, कमलासना। लड़का- बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार। लड़की- बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या। लक्ष्मण- लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष। लौह- अयस, लोहा, सार। लता- बल्लरी, बल्ली, बेली।
व वृक्ष- तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम। विवाह- शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण। वायु- हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत। वसन- अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर। विधवा- अनाथा, पतिहीना, राँड़। विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट। विष्णु- नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति, मधुरिपु। विश्व- जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया। विद्युत- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका। वारिश- वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात। वीर्य- जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज। वज्र- कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि। विशाल- विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान। वर्षा- पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु। वसन्त- मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज। वन- कानन, विपिन, अरण्य, कांतार
श, ष शेर-हरि, मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज। शिव- भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर। शरीर- देह, तनु, काया, कलेवर, वपु, गात्र, अंग, गात। शत्रु- रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति। शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय। शेषनाग- अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग। शुभ्र- गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात। शहद- पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द। सरस्वती- गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी। सेना- ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी। साधु- सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन। सलिल- अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि। सगर्भ- बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर। सगर्भा- भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा। षंड- हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द। षडानन- षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर।
स समुद्र- सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि। समूह- दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय। सरस्वती- गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्यी, वाक्, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी। सुमन- कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल । सीता- वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया। सर्प- साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन। सोना- स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन। सूर्य- रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड। संसार- जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया। सिंह- केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज। सम- सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल। समीप- सन्निकट, आसन्न, निकट, पास। सभा- अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा। सुन्दर- कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य। सन्ध्या- सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि। स्त्री- सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी। सुगंधि- सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू। स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक। स्वर्ण- सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य। सहेली- अलि, भटू, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री। संसार- लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व।
ह हस्त- हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा। हिमालय- हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश। हिरण- सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन। होंठ- अक्षर, ओष्ठ, ओंठ। हनुमान- पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति। हिमांशु- हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति। हंस- कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक। हृदय- छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर। हाथ- हस्त, कर, पाणि। हाथी- नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल।
Join 4M+ learners. Unlock unlimited quizzes, wrong-answer tracking, flashcards + reminders, study guides, and 1-on-1 challenges.